जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव 164 मोहान विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर 19 मौला बाकीपुर में समाजवादी पार्टी से मोहान विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉ आंचल वर्मा मोहन विधानसभा अध्यक्ष अशोक सिंह गुड्डू के नेतृत्व में पी डी ए पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें कश्मीर जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, सभी कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए हमारे निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की, पी डी ए पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा पी डी ए पंचायत कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के आवाहन पर शुरू किया गया हैं जो की निरंतर चलता रहेगा पी डी ए पंचायत में डॉ एस के वर्मा ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर सैकड़ो की संख्या मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की, कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश यादव, मोहान विधानसभा पूर्व प्रत्याशी डॉ आंचल वर्मा, मोहान विधानसभा अध्यक्ष अशोक सिंह गुड्डू,जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर वर्मा, हाजी इरफान, पंकज यादव, राहुल यादव, संतराम यादव,शिव सिंह चौहान, गिरजा शंकर के साथ तमाम आम जनमानस मौजूद रहा !
सुभाष सिंह, ब्यूरो चीफ उन्नाव




