जी भारत न्यूज24
लखनऊ। हत्या का दावा करते हुए एक युवक ने खुद गोमतीनगर कोतवाली पहुंचकर सूचना दी।
उसने पुलिस को बताया कि हुसड़िया रेलवे लाइन किनारे शव पड़ा है।
आरोपित को साथ में लेकर पुलिस टीम रेलवे लाइन के पास पहुंची। काफी तलाशने पर युवती का दुपट्टा मिला, लेकिन शव का पता नहीं चला। आरोपित युवक बार-बार बयान बदलता रहा। युवक के बदलते बयानों से पुलिस चकरघिन्नी बनी रही। पुलिस का कहना है कि उसके हर बयान का सत्यापन कराया जाएगा। लाश की तलाश क लिए कई टीमें भी लगाई गई हैं। शव को ढूंढने में लगी पुलिस कई टीमों द्वारा जांच की जा रही है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




