जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव जनपद उन्नाव। होली के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है।
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अबीर-गुलाल की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बच्चे और युवा पिचकारी और स्प्रे कलर खरीदने में सबसे आगे हैं। इस बार बाजार में नई तकनीक वाली पिचकारियां आई हैं। कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारी, टैंक पिचकारी और बैकपैक वॉटर गन जैसी कई नई वैरायटी उपलब्ध हैं। दुकानदारों के मुताबिक डोरेमॉन, छोटा भीम और स्पाइडरमैन थीम वाली पिचकारियों की सबसे ज्यादा मांग है। इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी भी लोगों को आकर्षित कर रही है। बता दे कि महंगाई का असर भी बाजार पर दिख रहा है। दुकानदार नाजिम और मुन्नीलाल राठौर के अनुसार त्योहार से पहले ही स्टॉक तैयार कर लिया गया था। लेकिन महंगाई के कारण लोग सोच-समझकर खरीदारी कर रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने से लोग हर्बल रंगों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। गुलाब, मेंहदी, चंदन और टेसू के फूलों से बने रंगों की मांग बढ़ रही है। कई दुकानदारों ने स्किन-फ्रेंडली और प्राकृतिक रंगों का स्टॉक रखा है। होली से जुड़े अन्य सामान भी बाजार में उपलब्ध हैं। गुझिया के सांचे, पानी के गुब्बारे, होली कैप, रंगीन चश्मे और टी-शर्ट की बिक्री अच्छी हो रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि त्योहार के करीब आते ही बिक्री में और इजाफा होगा।
रिपोर्ट देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




