जी भारत न्यूज24
दिल्ली । अटकलों पर लगा विराम दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी तथा डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा होंगे, भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित दफ़्तर में पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम पर मुहर लगी
इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के नेता रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों के सामने रेखा गुप्ता के नाम का एलान करते हुए कहा, “प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा के नाम का प्रस्ताव दिया, नौ लोगों ने उनके नाम का अनुमोदन किया, अब हम सब राजभवन जा रहे हैं”
रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्य़क्ष नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा, रविशंकर प्रसाद और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा करती हूं, मैं अपने सभी विधायकों का धन्यवाद अदा करती हूं
रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी है। दिल्ली के रामलीला ग्राउंड पर आज 12:00 बजे शपथ ग्रहण होगी।




