जी भारत न्यूज24
जरूरतमंदो को गर्म कपड़ों का वितरण किया
भिंड। आज के समाज में नशे की बढ़ती समस्या ओर नशे से होने वाली बीमारियों के खिलाफ प्रयास समूह ने सार्वजनिक मंच पर जागरूकता का अभियान चलाया एवं सर्दी से परेशान जरूरत मंद लोगों को कम्बल,पजामी,मौजे इत्यादि गर्म कपड़ों का वितरण किया। प्रयास समूह द्वारा भीम नगर के नजदीक झुग्गी झोपड़ियों के लोगों को नशे से बचने के उपाय बताए एवं नशे के खिलाफ आवाज उठाने की भी बात कही।
इस मौके पर IRS अधिकार अभिषेक चौहान ने कहा कि हम आगे भी नशे के खिलाफ अपने मुहिम जारी रखेंगे एवं ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित करते रहेंगे। इसी मौके पर दीपक दैपुरिया ने बताया कि इन प्रयासों से स्पष्ट होता है कि प्रयास समूह मिलकर सर्दियों में जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर हैं, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें आवश्यक गर्म कपड़े और कंबल मिल सकें।इस मौके पर अमृता जैन, दीपक दैपुरिया, गगन शर्मा राहुल जैन, नितिन दीक्षित,महेंद्रसिंह, गौरव चौहान, विकास शर्मा ,आकाश भदौरिया,आलोक शर्मा, शिवम यादव इत्यादि अन्य समाज सेवी उपलब्ध रहे।




