जी भारत न्यूज24
थाने में जमा कराने के दिए निर्देश
भिण्ड। राजस्व ग्राम लहचूरा एवं इससे लगा हुआ नगरीय क्षेत्र मालनपुर का वार्ड लहचूरे का पुरा एवं हरीराम का पुरा थाना मालनपुर तहसील गोहद, जिला भिण्ड में दो पक्षों में आपसी विवाद के चलते झगड़े की घटना घटित होने से राजस्व ग्राम लहचूरा एवं इससे लगा हुआ नगरीय क्षेत्र मालनपुर का बार्ड लहचूरे का पुरा एवं हरीराम का पुरा थाना मालनपुर तहसील गोहद जिला भिण्ड में आमजन को भय व्याप्त हो चुका है। जिससे शांति एवं कानून व्यवस्था बिगड़ने की पूर्ण संभावना है।
उपरोक्त तथ्य को दृष्टिगत रखते हुये जिला दण्डाधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने सम्पूर्ण राजस्व ग्राम लहचूरा एवं इससे लगा हुआ नगरीय क्षेत्र मालनपुर का वार्ड लहचूरे का पुरा एवं हरीराम का पुरा थाना मालनपुर तहसील गोहद, जिला भिण्ड के समस्त शस्त्र लायसेस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए है। साथ ही समस्त शस्त्र लायसेंसियों को निर्देशित किया है कि वे अपने लायसेंसी शस्त्र तत्काल थाना मालनपुर में जमा करना सुनिश्चित करें।
जिला दण्डाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक भिण्ड से कहा है कि सम्पूर्ण राजस्व ग्राम लहचूरा एवं इससे लगा हुआ नगरीय क्षेत्र मालनपुर का वार्ड लहचूरे का पुरा एवं हरीराम का पुरा थाना मालनपुर तहसील गोहद, जिला भिण्ड के समस्त लायसेंसी शस्त्र धारकों के शस्त्र थाना मालनपुर में तत्काल जमा कराना सुनिश्चित करें। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से जारी होकर अन्य आदेश होने तक प्रभावशील रहेगा।




