जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
गोरमी के सभी 6 पीड़ित रोगी ग्वालियर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना
भिण्ड। कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा है कि प्रायः यह देखा गया है कि, जिले के बाहर की चिकित्सा संस्थाओं द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी की बगैर अनुमति के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जाते हैं तथा स्वास्थ्य शिविरों में आने वाले रोगियों को अपने चिकित्सा संस्थानों में बुलाया जाकर उपचार किया जाता है। ऐसी स्थिति में आशंका रहती है कि रोगियों को उचित उपचार न मिले और उन्हें गलत उपचार के कारण कष्ट उठाना पड़े।
आदेशित किया गया है कि भिण्ड जिले में शासकीय चिकित्सा शिविरों के अतिरिक्त कोई भी चिकित्सा शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी की बगैर अनुमति के न लगाया जाये। शिविर आयोजित किये जाने की स्थिति में किसी रोगी को उपचार हेतु जिले के बाहर बुलाया जाता है तो उसकी सूचना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक रुप से दी जाये। इन निर्देशों का पालन अनिवार्य रुप से सुनिश्चित किया जाये।




