जी भारत न्यूज24
यूनियन ने करवाया सफाई काम बंद,मुकदमा दर्ज करने पर लौटे काम पर
सफाई कर्मचारियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – राष्ट्रीय अध्यक्ष गुडडू वाल्मीकि
भिण्ड जिले के गोहद नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारी जितेन्द्र वाल्मीकि के साथ वार्ड नं 18 के पार्षद पति मुनेश तोमर ने सफाई कार्य को लेकर जातिगत अपमानित करते हुए मारपीट की जिसकी सूचना मिलते ही राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट गुडडू वाल्मीकि नगरपालिका गोहद में पहुंचकर सभी सफाई कर्मचारियों को एकत्रित कर सफाई काम बंद हड़ताल कर दी तथा पुलिस अधीक्षक से उक्त घटना के बारे में अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया तभी सभी सफाई कर्मचारी गोहद चौराहा थाना पहुंचे और आरोपी पार्षद पति मुनेश तोमर के विरोध बीएनएन की धारा 296,115(2),351 तथा एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया उसके बाद सभी सफाई कर्मचारी राष्ट्रीय अध्यक्ष गुडडू वाल्मीकि के कहने पर कार्य पर लौटे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वाल्मीकि ने कहां है,कि वाल्मीकि समाज दिन रात मेहनत कर देश को स्वच्छ एवं आम जनता को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,उनके साथ इस प्रकार का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति होती है,तो सम्पूर्ण जिले में सफाई काम बंद हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर सीएमओ प्रीतम मांझी एवं सैकड़ों महिला व पुरुष सफाई कर्मचारी मौजूद रहें।




