Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » कलेक्टर भिण्ड की पहल तहसील मिहोना पहुंचकर जनसुनवाई में आवेदकों की समस्या का किया निराकरण
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

कलेक्टर भिण्ड की पहल तहसील मिहोना पहुंचकर जनसुनवाई में आवेदकों की समस्या का किया निराकरण

Zee Bharat News 24
Last updated: September 4, 2024 8:06 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24

जिला मुख्यालय स्तर पर परेशान न होना पड़े इस उद्देश्य से आज की जनसुनवाई नगर परिषद मिहोना में की
कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए

भिण्ड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा जिले में नवाचार करते हुए पहल प्रारंभ की अब राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जनसुनवाई में दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों के आमजनों को उनके निवास के समीप ही समस्याओं और शासन की योजना का लाभ मिल सकेगा और उन्हें दूरदराज से अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय स्तर पर परेशान न होना पड़े। कलेक्टर भिण्ड श्री श्रीवास्तव ने तहसीलों में जाकर जनसुनवाई लेने का निर्णय लिया है।
आज नगर परिषद मिहोना में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर ने आवेदकों की बात सुनी और प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करने के  संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनसुनवाई कार्यक्रम में एसडीएम लहार विजय यादव, नगर परिषद सीएमओ सहित तहसील स्तर के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे और आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं में बैंक ऋण, बीपीएल राशन कार्ड, जमीन पर कब्जा एवं प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।
जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई में 91 से अधिक आवेदनों पर कार्यवाही के दिए निर्देश
कलेक्ट्रेट में आयोजित शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई में अपर कलेक्टर लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने आवेदकों की समस्याओं, शिकायतों को सुना और उनका निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान 91से अधिक आवेदन आए जिन पर संबंधितों को भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिवांगी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी, शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

उन्नाव में किसान की संदिग्ध मौत, घर के अंदर शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

November 13, 2025
Uncategorizedक्राइमप्रसाशनलोकलव्यापार

अमूल बटर सप्लायर अरूण गुप्ता पर दो लाख रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित

September 4, 2024
देशधार्मिकलोकल

जन अभियान परिषद द्वारा लोगों से हर्ष उल्लास के साथ दीप उत्सव मनाने किया गया अनुरोध

January 19, 2024
Uncategorizedक्राइमप्रसाशनलोकल

33 लीटर कच्ची शराब एवं 250 कि.ग्रा गुडलहान हुआ बरामद

June 16, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?