जी भारत न्यूज24
उत्साह और उमंग के साथ लोगों में देशभक्ति का संचार करने के उद्देश्य से भिण्ड नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
लोगों को दिया अभियान से जुड़ने का संदेश
भिण्ड। हर घर तिरंगा अभियान’’ में सभी की सहभागिता हो इसके लिए भिण्ड नगर में उत्साह और उमंग के साथ लोगों में देशभक्ति का संचार करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया साथ ही लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
तिरंगा यात्रा को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने उपस्थित सभी लोगों को तिरंगा सम्मान की शपथ दिलाई।
उन्होंने ने रैली के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान भावना को समर्पित करने एवं कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से वीरों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने की भावना से यह रैली का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने सभी लोगों से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आव्हान किया।
इस दौरान सांसद संध्या राय, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, एडीएम लक्ष्मीकांत पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के सभी नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने और तिरंगे से जुड़ाव को गहरा करने के उद्देश्य से भिण्ड नगर के खण्डा रोड़ से परेड चौराहा, सदर बाजार, गोल मार्केट, बजरिया होते हुए किला गेट तक सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। साथ ही जिले के सभी नागरिकों से 15 अगस्त तक अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।




