जी भारत न्यूज25
उत्साह और उमंग के साथ भिण्ड नगर में निकाली गई तिरंगा रैली
विधायक भिण्ड, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं समूह की महिलाएं हुईं शामिल
नगर पालिका परिषद भिण्ड द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा को विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा रैली के माध्यम से आमजन को अपने-अपने घरों पर ध्वज लगाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा बाल्मीकि, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर अंकुर गुप्ता, सीएमओ यशवंत वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी/कर्मचारी एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।




