जी भारत न्यूज24
भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा जी की श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुई
भिण्ड । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद मध्य प्रदेश बेजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर आर्य नगर स्थित वीरांगना शाहिद अवंतीबाई मांगलिक भवन परिसर में
श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण कर आत्म शांति की प्रार्थना की गई।
स्वर्गीय प्रभात झा की श्रद्धांजलि सभा में विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के विचारों को लेकर संगठन और राजनीतिक क्षेत्र में विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां का पूर्ण रूप से निर्वाह करते हुए संघर्ष की पराकाष्ठा की। उन्होंने कहा कि स्व. प्रभात झा छोटे से छोटे कार्यकर्ता को जानते थे और कार्यकर्ताओं के मन में बसे थे। प्रभात झा जी वर्षों तक विचार के समाचार पत्र स्वदेश में पत्रकारिता की प्रखरता के लिए जाने गए। उन्हें राजनैतिक क्षेत्र में भेजा गया तो उन्होंने यहां भी अपनी प्रतिभा की विलक्षणता को सिद्ध किया।स्व प्रभात झा को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली थी। उस समय राजनैतिक दलों में मीडिया विभाग की अवधारणा भी नहीं थी। वे कमल संदेश के संपादक रहे तो उसकी चर्चा देशव्यापी थी। प्रभात जी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने तो संगठन में असंख्य नवाचार हुए। सांसद और राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में भी उन्होंने अपना एक स्थान स्थापित किया। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के लिए यादगार सेवाएं दी। उन्होंने कहा हम सब कार्यकर्ता उनके जीवन के विचारों को लेकर संगठन को मजबूत बनाते हुए कार्य करें यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
श्रद्धांजलि सभा को राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कृष्णकांता तोमर,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा राजे,सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पार्टी के वरिष्ठ नेता केपी सिंह भदौरिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष जणेल सिंह कुशवाह,संतोष सिंह भदौरिया मसूरी मध्य प्रदेश सफाई कर काम आयोग के दर्जा राज्य मंत्री प्राप्त पूर्व सदस्य सुनील बाल्मीकि ने संबोधित करते हुए स्वर्गीय प्रभात जी के जीवनकाल प्रकाशडाला
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनोज जैन ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्षों में अनिल कटारे,उपेंद्र सिंह भद़ौरिया उर्फ राजन, उपेन्द्र राजौरिया ,अनिल सिंह कुशवाह,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती आभा जैन,जिला मंत्री रश्मि खटीक जिला महामंत्री संगीता कुशालपुर सरपंच पूर्व जिला महामंत्री पूर्णिमा अरविंद सिंह भदौरिया ,मंडल अध्यक्षों में प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, अमित जैन, सिद्धार्थ जैन महेंद्र सिंह कुशवाहा सुभाष थापक, गजेंद्र सिंह भदौरिया ,धर्मेंद्र सिंह गुर्जर जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोहद नगर अध्यक्ष विनोद जैन,विकास शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष केशव सिंह गुर्जर, रामबरन सिंह गुर्जर एडवोकेट,शोभित अग्रवाल, डॉ तरुण शर्मा,अतुल पाठक,गुरदेव सिंह नरवरिया मोनू नरवरिया रोहित शाक्य रामकुमार शाक्य,पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन जैन जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया,आदि कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे।




