जी भारत न्यूज24
भिंड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव जिले की तहसीलों में जाकर जनसुनवाई करने के कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को तहसील मेहगांव में जनसुनवाई करेंगे।
जिसके अंतर्गत 23 जुलाई मंगलवार की जनसुनवाई जनपद कार्यालय मेहगांव में 11 बजे से होगी। इस जनसुनवाई में तहसील स्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी के साथ जिला स्तरीय जनसुनवाई कलेक्टर कार्यालय भिण्ड में आयोजित की जाएगी।




