जी भारत न्यूज24
भिण्ड । भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहर के वार्ड नं 3 वाटर वर्क्स वार्ड नं 3 में सीसी रोड़ व नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन एवम भूमी पूजन कार्यक्रम
वार्ड क्रमांक 3 में वाटर वर्क्स वार्ड नं 3 में सीसी रोड़ व नाली निर्माण कार्य का उद्धघाटन एवं भूमि पूजन किया। लोकार्पण समारोह में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शहर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार है और विकास के लिए हमारी योजनाएं हर वार्ड में संचालित होगी। और उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी नगर निगम की सौगात शहर को मिलने वाली है ताकि और चौमुखी विकास विकास और प्रकृति के मार्ग पर भिण्ड शहर को आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा।
विधायक श्री कुशवाह का वार्ड 3 के निवासियों ने पुष्पमाला पहनाकर उनके ऐतिहासिक स्वागत किया और अपनी प्रमुख समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया विधायक ने आश्वासन दिया उद्घाटन कार्यक्रम में पं. श्याम किशोर दीक्षित मन्नू द्वारा पूजा अर्चना कराई गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मलखान सिंह चौहान,शैलेन्द्र सिंह तोमर उर्फ छोटे ,रुस्तम सिंह नरवरिया,मन्नू दीक्षित,विमलेश जैन,पप्पू श्रीवास्तव,राजीव श्रीवास्तव,
मुन्ना कुशवाह,विश्वजीत सिंह कुशवाह उर्फ बड़े वार्ड नंबर 02 पार्षद,शैलेंद्र रितोरिया वार्ड नंबर 25 पार्षद ,मुन्ना भदौरिया,ब्रजमोहन शर्मा,संजय सिंह चौहान,लालू भदौरिया,वीरू तोमर के अलावा मोहल्लेवासी उपस्थित थे।




