जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
गोहद । भिंड ग्वालियर हाइवे को सिक्स लेन बनाने सहित अन्यकी मांगो को लेकर अभियान चलाने बाले रिटायर्ड फौजी सुनील सिंह के नेतृत्व में रिटायर्ड फौजियों ने गोहद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा,इस दौरान फोजियो ने बताया कि दिनांक-20.05.2024 को दोपहर में आकाश पुत्र सुरेश जाटव, नन्दनी पुत्री सुरेश जाटव निवासी गोहद चौराहा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गयी, परिवार के दीपक बुझ गये। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और उक्त दोनो मृतक भविष्य में परिवार की स्थिति पढ़-लिखकर अच्छी नौकरी प्राप्त करके सम्भाल लेते, इसकी प्रबल सम्भावना थी, किन्तु दोनों की मृत्यु हो जाने के कारण सम्भावना विलुप्त हो गयी हैं ऐसी स्थिति में पीड़ित परिवार को 20-20 लाख रूपये मुआवजा दिया जाये।2. गोहद चौराहा पर आये दिन हादसे होते रहते हैं, चौराहा की आधी सड़क पर दुकानों का, टमटमों का, बसों का अतिक्रमण है, जो कि तुरन्त हटाया जाये ताकि दुर्घटना पर काफी हद तक रोक लग सके। मुख्य मंत्री डॉ० मोहन यादव जी के द्वारा दिनांक- 05.03.2024 को सिक्स लेन बनाने की घोषणा नैशनल हाई-वे 719 के संदर्भ में की गयी थी। उस पर अमल किया जाये, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उपरोक्त सभी विन्दूओं पर कार्यवाही करने की कृपा करें अन्यथा आमजन को लेकर अनिश्चित् कालीन आन्दोलन करने की चेतावनी दी।




