जी भारत न्यूज 24
ग्रह विज्ञान विषय मै महारानी लक्ष्मी बाई की छात्रा महक वारसी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया
भिण्ड । शा. महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उ. मा. वि भिण्ड मै मनाया गया प्रतिभा सम्मान समारोह | इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट छात्राओं का सम्मान प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय स्टाप द्वारा किया गया । इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती स्नेहलता भदौरिया ने कहा कि जो छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय में अध्ययन करने आई उन्होंने उच्च अंक प्राप्त किये और उन्होंने कहाँ की प्राचार्य के लिए गौरव विषय तब होता है जब विद्यालय की समस्त छात्राएं अच्छे अंक प्राप्त करे उन्होंने कहा की हमें लक्ष्य प्राप्ति के लिए अच्छे मार्गदर्शन एवं अच्छे अचार विचार की जरूरत पड़ती है, इस अवसर पर शिक्षिका प्रीति सक्सेना और मंजू शाक्य एवं सौरभ पाल सर ने बच्चियों को शील्ड और उपहार प्रदान किये । इस अवसर पर शिक्षक सौरभ पाल ने समस्त छात्राओं को तथा उनके माता पिता को धन्यवाद एवं बधाई दी बघेल ने कहा की हम आज इस प्रतिभा सम्मान समारोह मै खुशियाँ मना रहे इसमें विद्यालय परिवार का तो पूर्ण सहयोग मार्गदर्शन है ही इसके अलावा आपके माता पिता की भी अहम भूमिका है । सौरभ बघेल ने कहा की एक मध्यम परिवार मुस्लिम समाज की छात्रा महक वारसी अपने विषय ग्रह विज्ञान मै जिला मै प्रथम स्थान प्राप्त किया और सबसे बड़े गौरव की बात है कलेक्टर द्वारा महल वारसी को पुरुस्कृत किया गया । इस अवसर पर प्रीति सक्सेना मैडम ने बच्चियों को बधाई देते हुए कहा की बच्चियों का सबसे पहला कर्तव्य है संस्कारवान बनना उसके बाद अपने गुरुजन और पलकों का आदर कर उनके सुझाये मार्ग पर चलना ऐसी क्रम मै मंजू शाक्य मैडम ने ग्रह विज्ञान विषय की उपयोगिता बताते हुए छात्राओं को अग्रिम शुभकामनायें दी ।
विद्यालय की उच्च अंक प्राप्त करने बाली छात्राओ में महक वारसी 88.6 % सानिया बनो 85 % सुरभि शर्मा 83.2 % ” लकी शर्मा 79.9 % ईशा विमल 77.6 % सुहाना 76 % निकिता तिवारी 77 % रंकी दोहरे 75 % दीक्षा 69.6 % हुमेरा काजी 69 % और रंजन नंदिनी तमन्ना कल्याणी नेहा खुशी शिवानी वर्षा काजल मोहिनी सुनैना मानसी काजल मुस्कान रितु लक्ष्मी पूजा आदि।
शा. महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय मनाया गया प्रतिभा सम्मान समारोह




