जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
भिण्ड । मेहगांव विधानसभा के तहसील अमायन क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल आजी माता मन्दिर परिसर पर भिण्ड – दतिया श्रीमती संध्या राय सांसद एवं पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री शिवराज सिंह चौहान,दिनांक 2 मई 2024 को समय दोपहर 11 बजे चुनावी आमसभा को सम्बोधित करेंगे पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी केशव सिंह भदौरिया ने बताया कि आजी माता शक्ति पीठ पर पधार रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आम सभा को देखते हुए आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।




