जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
भिण्ड । मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के विधानसभा क्षेत्र लहार में दिनांक 1 मई को पहुंचेंगे। जहां भिंड- दतिया लोकसभा सांसद एवं पार्टी प्रत्याशी श्रीमती संध्या राय के समर्थन में चुनाव भी आमसभा को संबोधित कर 7 तारीख को होने जा रहे लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बने एवं पार्टी प्रत्याशी श्रीमती संध्या राय को आशीर्वाद देने के लिए जनता से अपील करेंगे। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी केशव सिंह भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लहार में उपाध्याय गार्डन लहार मैं चुनावी सभा को समय 12 बजे संबोधित करेंगे।




