जी भारत न्यूज24
पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव, अति. पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन एवं एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन मे थाना लहार पुलिस द्वारा दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गया एसी बरामद करने मे सफलता प्राप्त की।
भिण्ड। दिनाँक 18.03.2024 को फरियादि निशांत पुत्र स्व. बादाम सिंह प्रभाकर नि. वार्ड क्र 15 बिजली घर के पास लहार के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट करायी गयी कि दिनाँक 15.03.2024 को जब वह अपने किराये के मकान मे ताला लगा कर अपने मूल निवास करैरा जिला शिवपुरी चला गया था दिनाँक 18.03.2024 को जब वह सुबह 10.00 बजे वापस आया तो उसे अपने मकान का ताला टूटा हुआ मिला और अलमारी का सामान फैला हुआ मिला घर के अंदर रखी पैक एसी को अज्ञात चोर चुरा कर ले गये। जिस पर थाना लहार मे अज्ञात चोरों के विरूद्ध अप.क्र. 79/2024 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त अपराध के आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु उनि ध्यानेन्द्र सिंह, आर. 48 जयकुमार, आर. 1352 अमित पटेल, आर. 128 श्याम गुर्जर की एक टीम बनायी गयी। उक्त टीम द्वारा कड़ी मेहनत से घटना स्थल के आसपास के वीडियों फुटेजों के आधार तथा तकनीकि मदद से आज दिनाँक 20.04.2024 की रात्री बस स्टैण्ड लहार से दो चोरों को गिरफ्तार किया गया । उक्त चोरों से पूछताछ पर चार अन्य लोगो के साथ मिल कर चोरी करना स्वीकार किया आरोपियों की निशा देही पर ग्वालियर स्थित आरोपियों के घर से चोरी गया एसी कीमती 48000 रूपये बरामद किया गया।
आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि वह लगभग डेढ़ वर्ष से लहार मे रह कर स्टील फैब्रीकेशन का काम कर रहा था तथा अपने साथियों के साथ मिल कर लहार सेंवढ़ा, इंदरगढ़ मे चोरियाँ कारित करता था चोरी करने के पश्चात सामान को अपने कमरे मे छुपा लेते थे और
मौका पा कर स्वयं के ऑटो रिक्शा मे रख कर चोरी का सामान ग्वालियर स्थित घर पर ले जाते थे और बाद मे उसे बेच देते थे। पकडे गये आरोपी एक गिरोह बना कर स्वयं के ऑटो रिक्शा से चोरियाँ कर रहे थे जिन्होने सेंवढ़ा तथा इंदरगढ़ क्षेत्र मे चोरियाँ करना स्वीकार किया है। जिनसे चोरियों के संबंध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिकाः-
निरीक्षक रविन्द्र शर्मा थाना प्रभारी थाना लहार, उनि ध्यानेन्द्र सिंह, सउनि उदय सिंह, आर. 48 जयकुमार, आर. 1352 अमित पटेल, आर. 128 श्याम गुर्जर, सायबर सैल आर. राहुल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




