जी भारत न्यूज़24
भिण्ड। जिले के वार्ड क्रमांक 36 गोविन्द नगर अटेर रोड़ निवासी श्रीमती सुंदर शर्मा पत्नी विनोद शर्मा के परिवार के संचालन में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना दुखी परिवार का सहारा बनी है।
भिण्ड जिले की गोविन्द नगर निवासी श्रीमती सुंदर शर्मा ने बताया की संबल योजना हम जैसे गरीब परिवारों की दुख की घड़ी में बड़ी संबल बनी है। इस योजना के तहत मिली दो लाख की सहायता राशि परिवार के संचालन में बड़ी सहारा बनेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने संबल योजना चलाकर गरीबों के दुख को दूर करने में यह योजना संबल ही नहीं, बल्कि बड़ा सहारा बनी है। योजना में मिली दो लाख की राशि से परिवार के भरण पोषण के साथ बच्चों की बेहतर शिक्षा का भी प्रबंध हो सकेगा जिससे बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
श्रीमती सुंदर शर्मा ने बताया कि जुलाई 2023 में उनके पति की कैंसर के कारण मृत्यु हो गई थी इस दुख की घड़ी में परिवार का संचालन में बड़ी परेशानी आ रही थी। आज संबल योजना में मिली दो लाख की आर्थिक सहायता परिवार का बड़ा सहारा बनेगी। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।




