Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » वर्षा से पूर्व सभी नहरों का सुधार कार्य पूर्ण करा लिया जाए – जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

वर्षा से पूर्व सभी नहरों का सुधार कार्य पूर्ण करा लिया जाए – जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट

Zee Bharat News 24
Last updated: February 29, 2024 7:47 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज़24 

जल संसाधन मंत्री ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

भोपाल। जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने कहा है कि सभी मुख्य अभियंता अपने- अपने कछारों का निरीक्षण करें और आगामी वर्षा काल से पहले नहरों के सुधार कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें। नहर के अंतिम छोर तक किसान को सिंचाई के लिए जल मिलना चाहिए। जल संरचनाओं के आस-पास से अतिक्रमण हटाए जाएं एवं वृक्षारोपण किया जाए।

जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने ये निर्देश आज प्रमुख अभियंता जल संसाधन कार्यालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में दिए। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत निर्मित परियोजनाओं में लगभग 39 हजार 240 किलोमीटर लंबाई की नहरें निर्मित हैं। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि वे स्वयं भी विभिन्न परियोजनाओं के कार्यो का औचक निरीक्षण करेंगे। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा, प्रमुख अभियंता शिरीष मिश्रा, सभी कछारों के मुख्य अभियंता और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जल संसाधन मंत्री ने निर्देश दिए कि नहरों के सुधार के लिए रिपेयर, रेस्टोरेशन एवं रिनोवेशन (RRR) मद में प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय को आगामी 7 दिन में भिजवाए जाएं। साथ ही वृहद मध्यम परियोजनाओं की नहरों के सुधार के लिए एक्सटेंशन, रिनोवेशन और मॉडरनाइजेशन (ERM) मद के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त की जाए।

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी वाली सरकार हैं। योजनाओं का पूरा लाभ आमजन को गारंटी के साथ दिया जाता है। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सभी सिंचाई परियोजनाओं का कार्य तेज गति से हो, उच्चगुणवत्ता युक्त हो तथा समयावधि में पूर्ण हो, यह सुनिश्चित किया जाए। स्वीकृत सिंचाई परियोजनाओं में लाभांवित होने वाले गांवों के नाम एवं किसानों की संख्या सहित जानकारी संकलित की जाए। साथ ही परियोजनाओं से सिंचाई के अलावा किसानों को एवं वहाँ स्थापित उद्योगों को होने वाले लाभ रोजगार आदि का आंकलन भी किया जाए।

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि किसानों से जल-कर वसूली कार्य में मूल राशि ही जमा करवाने और पैनल्टी माफ किए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री जी से चर्चा किए जाकर कैबिनेट के माध्यम से निर्णय लिया जाएगा। बताया गया कि विभाग में लगभग 800 करोड़ की जल-कर वसूली बकाया है।

-0-

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेश

नशे से दूरी-है जरूरी” अभियान के तहत ग्रामों में दी जा रही नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी

July 18, 2025
Uncategorizedदेशप्रसाशनलोकल

जिला दण्डाधिकारी भिण्ड ने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाएं/ पोस्ट/वीडियो/रील्स को अपलोड एवं फारवर्ड/वायरल करने पर लगाई रोक

May 9, 2025
प्रसाशनलोकल

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 92 से अधिक आवेदनों पर दिए कार्यवाही के निर्देश

February 7, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

विधायक ने किया निरीक्षण:

December 18, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?