जी भारत न्यूज24
विकलांग बल प्रदेश सचिव ने मुख्यमंत्री के नाम भिंड विधायक को ज्ञापन पत्र सौपा
भिण्ड । विकलांग बल प्रदेश सचिव सौरभ बघेल ने भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम दो सूत्रीय ज्ञापन दिया । सौरभ बघेल का कहना है की अभी मध्यप्रदेश मे विकलांग जन की पेंशन मात्र 600 रूपये है हमारी पेंशन पहले 300 रूपये मासिक थी लेकिन कांग्रेस की सरकार ने इस पेंशन को बढ़ाकर 600 रूपये मासिक करदी थी तब से लेकर आज तक मैजूदा सरकार ने हम विकलांग जन की सुध नहीं ली है| मध्यप्रदेश में करीब साठ से सत्तर लाख जनसंख्या है विकलांग जन की और सभी जिलों मे करीब 20 से 30 हजार विकलांगजन है, लेकिन फिर भी हमारी बात सरकार नही सुन रही है । हम सभी मध्यप्रदेश के लाखों विकलांगजनों ने सरकार के प्रतिनिधि सांसद एवं विधायक तक पेंशन वृद्धि के आवेदन ज्ञापन दिए लेकिन अभी तक कोई सुनबाई नही हुई है | उन्होंने कहा की हमने मुख्यमंत्री जी को दो सूत्रीय ज्ञापन विधायक के माध्यम से दिया है जिसमे पहली माँग है की सरकार द्वारा जो घोषणा विधानसभा चुनाव में की गयी थी की श्री मोदी जी की गारंटी यानि गारंटी पूरी होने की गारंटी में वरिष्ठजन एवं दिव्यांग जन को 1500 रूपये मासिक पेंशन देने की बात कही गयी थी उसको अभी तक लागू नही किया गया है उस अधिसूचना को मुख्यमंत्री जी प्रमुखता से जारी कराने का कष्ट करें । इसी क्रम में दूसरा अनुरोध था की मध्यप्रदेश मे अभी तक किसी भी जिले मे विकलांग जनों के लिए कोई विशेष भर्ती नही कराई गयी है हर जिले में अनेक पद रिक्त है प्रदेश सचिव ने अनुरोध किया है की मुख्यमंत्री महोदय जी आप प्रत्येक जिले में रिक्त पदों के लिए विशेष निशक्तजन भर्ती अभियान चलाये जिससे प्रदेश के होनहार शिक्षित विकलांग भाई बहिन को रोजगार मिल सके ।
ज्ञापन देने के लिए उपस्थित रहे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह भानुप्रताप सचिव रामप्रकाश फूप तहसील अध्यक्ष महेंद्र दोहरे बराकला संजू नावरिया बंटी राजीव आदि|




