भिण्ड । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा गरीब कल्याणकारी योजनाओं को लेकर अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंच रही है ,ताकि उन्हें भारत सरकार की विभिन्न विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके इसी के तहत भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड सगरा,लहरौली जमेह पहुंचें जहां भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने शामिल होकर लोगों को विकसित भारत की शपथ दिलाई।
श्री कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं उनके नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी सरकार के नए भारत के विभाजन का दर्शन है आप सभी लोग पात्र हितग्राही योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बने।
विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आलमपुर में आयोजित शहर वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि,प्रधानमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत कार्ड योजना, निशुल्क महिलाओं के लिए गैस योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना ऐसी अनेकों योजनाएं जिसका लाभ गरीब से गरीब व्यक्ति लेकर आत्मनिर्भर बन रहा है उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत कार्ड योजना के तहत 5000 तक का निशुल्क इलाज लोगों का किया जा रहा है अब इसकी निपट भारत सरकार द्वारा 10 लाख की जा रही है हमारी सरकार गरीबों के हित में अनेकों योजनाएं बनाकर उनको नीचे तक पहुंचाने का कम विकसित भारत यात्रा के माध्यम से किया जा रहा है आप सभी लोग पात्र हितग्राही योजना का लाभ प्राप्त करें।
ऋविकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम पंचायत के ग्रामीण जनों को पात्र हितग्राहियों ने सरकारी स्तर पर लगाए गए जन समस्या निवारण से भर में भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए अपने-अपने आवेदन दिए और उनका तत्काल निराकरण करते हुए लाभित लोग हुए। सभी विभागों के अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे और मोदी की गारंटी की गाड़ी पर आकर सभी ने उनके वर्चुअल उद्बोधन को भी सुना। इस अवसर पर पूर्वं सरपंच जीतूसिंह राजावत, योगेन्द्रसिंह, बृजमोहनसिंह, विशंभरसिंह,बालगोविंदसिंह,जहारसिंह,राधे पचैरी, जागेश्वर, जागेन्दर, तहसीलदारसिंह,रोमेन्द्रसिंह,मोहरसिंह,मोहरसिंह,नरसिंह,अजयसिंह,गरीबेसिंह,बृजेन्द्रसिंह,गंभीर शाक्य,रामरतन पचैरी,सत्तेसिंह,पप्पूसिंह,रामूसिंह,नहरीसिंह,शिशुपालसिंह,विनोदसिंह,शोभासिंह,रामबहादुरसिंह,धु्रवसिंह एवं ग्राम पंचायत के समस्त जन प्रतिनिधि सरपंच काफी संख्या में मौजूद थे।




