भिण्ड । विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के स्थित निवास पर टमटम चालकों ने यातायात रुट निर्धारित करने के लिए एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया। विधायक श्री कुशवाह ने उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया ।
श्री कुशवाह ने टमटम चालकों से उनकी जन समस्याओं को संज्ञान में लेते ही कहा कि शहर को यातायात व्यवस्था के माध्यम से अच्छी से अच्छी व्यवस्था बनाना है,आवागमन अवरुद्ध न हो इसके लिए हम सब आपसी सहमति से विभाग एवं ट्रैफिक व्यवस्थाओं का सहयोग करते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को एक प्रभावी बनाएं ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयां ना हो।
श्री कुशवाह ने टमटम चालकों को कहा कि निर्धारित स्थानों पर अपनी टमटम गाड़ी खड़ी रखें। हर जगह खड़ी ना करें जिससे शहर में निकलने वाले नागरिकों को असुविधा नहीं हो, इसके लिए हम विशेष रूप से ध्यान रखें हम सब की जिम्मेदारी है की शहर सुधारण और स्वच्छ बने यात्रियों से अच्छा व्यवहार करें यही हमारे लिए आज का शुभ संदेश होगा। श्री कुशवाह ने कहा कि हर जगह टमटम खड़ी करने से आवागमन भी अवरुद्ध हो जाता है। निर्धारित स्थान पर हम खड़ी करेंगे तो निश्चित ही हमारे शहर की व्यवस्था सही बनेगी। ट्रैफिक पुलिस का भी पूर्ण रूप से हमें सहयोग करना है,यातायात व्यवस्था बनाए रखना टमटम चालकों की अहिम जिम्मेदारी है।श्री कुशवाह ने कहा की टमटम का जो रूट निर्धारित है वही हम चलाएं। टमटम चालकों ने सदर विधायक का सुबह से ही उनके घर पर यूनियन के समस्त पदाधिकारी एकत्रित हुए। श्री कुशवाह ने टमटम चालकों के रूट निर्धारित करवाकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुद्रण करने हेतु व्यापारियों और ई रिक्शा चालकों के बीच में बैठक कराकर समस्या का निराकरण कराया।




