Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगे : विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह
राजनीतिलोकल

शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगे : विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह

Zee Bharat News 24
Last updated: December 25, 2023 7:46 am
Zee Bharat News 24
5 Min Read

भिण्ड । भारतीय जनता पार्टी से नवनिर्वाचित विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह विधानसभा सदन में विधायक पद की शपथ लेते ही अपने गृह नगर भिण्ड पहुंचे जहां उन्होंने सर्वप्रथम नगरपालिका परिषद में प्रथम बैठक में सभी पार्षद अधिकारी और कर्मचारी का परिचय प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर आयोजित की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पात्र हितग्राहियों को केन्द्र और राज्य सरकार की 17 योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकास की जितनी भी योजनाएं है शहर का कोई भी व्यक्ति योजना से वंचित न रहे इसकी जबावदारी हम सब पार्षदगण एवं अधिकारियों की है कि वे अपने कर्तव्य निष्ठा और पराकाष्ठा के साथ लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए समय सीमा में पूर्ण करें। विधायक कुशवाह ने नगरपालिका परिषद की प्रथम बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगरपालिका परिषद विकास की गारंटी की संस्था है जैसे संसद और विधानसभा में हम सब विकास की योजनाएं तैयार करते है उसी तरह परिषद में भी विकास को आगे बढ़ाने के लिए योजना तैयार कराने का माध्यम है। हम सब की जिम्मेदारी है कि शहर के सौन्दर्यीकरण विकास के लिए अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि गौरी सरोवर एक सुंदर और पर्यटल स्थल के रूप में विकसित करना है जिसके चारो ओर अच्छी डामरीकृत सड़क का निर्माण किया जायेगा। जहां मीट मण्डी लगी है वहां खुले में किसी भी प्रकार से मांस की बिक्री नहीं होगी। इसे किसी अन्य जगह शिफ्ट किया जायेगा। विकसित भिण्ड की कार्य योजना को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगरपालिका के सहयोग से तैयार करेंगे। अच्छे से सौन्दर्यीकरण कॉम्पलेक्सों का निर्माण होगा। नगरपालिका को नगर निगम बनाने के प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा। जो ग्राम पंचायत छूट गई है, उन्हें जुड़वाया जायेगा। उन्होंने परिषद के सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारी पूरे समय अपनी सीट पर बैठें। जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। मेला में जो अभी तक ठेकेदारी चली आ रही है उसको समाप्त करते हुए दुकानों का आवंटन ऑनलाइन टेण्डर के माध्यम से विकसित की जायेगी। विधायक कुशवाह ने आवश्यक निर्माण कार्यों के लिए वरिष्ठ नगरपालिका सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि लम्बित विकास कार्यों को आठ दिन के अंदर कार्य प्रारंभ करें अन्यथा इस प्रक्रिया को निरस्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदगण विकास में जनभागीदारी के साथ जनता की जनसेवा के लिए कार्य करेंगे तो निश्चित ही आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि रूप में सुनील बाल्मीक नगरपालिका उपाध्यक्ष भानू भदौरिया, पार्षदगणों में वीरेन्द्र कौशल ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, मनोज जैन, बिट्टू जैन, यश जैन, मनोज सिंह जीवन, दीपक शर्मा ने भी सम्बोधित करते हुए शहर के विकास के लिए अपने प्रस्ताव और जनसमस्याओं से क्षेत्रीय विधायक को संज्ञान में लाकर विस्तृत रूप से चर्चा की। भारत विकसित यात्रा 3 जनवरी से 6 जनवरी तक भिण्ड शहर में, प्रत्येक वार्ड में लगेंगे शिविर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 3 जनवरी से 6 जनवरी तक प्रत्येक वार्डों में चिन्हित स्थानों पर शिविर आयोजित किए जायेंगे जिसमें निराला रंग बिहार 3 जनवरी सुबह से सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, नगरपालिका परिषद 3 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक, डाइट परिसर में 4 जनवरी को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक, जामना रोड एमपी स्कूल के पास 5 जनवरी सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक, एमजेएस ग्राउण्ड में 5 जनवरी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, जैन डिग्री कॉलेज ग्राउण्ड में 6 जनवरी से सुबह 10 बजे से 1 बजे तक, डांक बंगला 6 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जायेगी जिसमें 17 बिन्दुओं पर विकास कार्यों का लाभ दिलाया जायेगा। सभी वंचित हितग्राही अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। विधायक श्री कुशवाह का मुख्य नगरपालिका अधिकारी अध्यक्ष, प्रतिनिधि एवं पार्षदगणों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedदेशप्रसाशनलोकल

जिला दण्डाधिकारी भिण्ड ने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाएं/ पोस्ट/वीडियो/रील्स को अपलोड एवं फारवर्ड/वायरल करने पर लगाई रोक

May 9, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मेहगांव, गोहद एवं लहार के समस्त बीएलओ की बैठक ली

April 26, 2024
प्रसाशनलोकल

राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत विभिन्न गतविधियों का आयोजन हुआ

January 21, 2024
प्रसाशनलोकलशिक्षा

कलेक्टर ने हाईस्कूल की चल रही परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

February 6, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?