Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » ​भिंड में बिजली संकट और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा कांग्रेस का गुस्सा; SE कार्यालय का घेराव कर दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
प्रसाशनराजनीतिलोकल

​भिंड में बिजली संकट और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा कांग्रेस का गुस्सा; SE कार्यालय का घेराव कर दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

भिंड में बिजली संकट और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा कांग्रेस का गुस्सा; SE कार्यालय का घेराव कर दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

Zee Bharat News 24
Last updated: June 19, 2026 8:30 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनता त्रस्त, किसान और व्यापारी परेशान: रामशेष बघेल
Highlights

जी भारत न्यूज24 

भिंड। जिले में व्याप्त अघोषित बिजली कटौती, मनमाने बिजली बिलों, स्मार्ट मीटरों की खामियों और विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के खिलाफ गुरुवार (18 जून, 2026) को कांग्रेस ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने वाटर वर्क्स रोड स्थित अधीक्षण यंत्री (एस.ई.) कार्यालय का जोरदार घेराव किया और विशाल ‘जन आक्रोश प्रदर्शन’ किया। प्रदर्शनकारियों ने मध्य प्रदेश सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कलेक्टर के नाम अधीक्षण यंत्री को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया।

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनता त्रस्त, किसान और व्यापारी परेशान: रामशेष बघेल

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामशेष बघेल ने भाजपा सरकार और बिजली कंपनी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी के दौर में जिले की जनता लगातार अघोषित बिजली कटौती से जूझ रही है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

बघेल ने कहा कि इस अव्यवस्था के कारण किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, और छोटे व्यापारी व मजदूर वर्ग को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं।

स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों ने तोड़ी जनता की कमर

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ जनता को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ गलत रीडिंग और अत्यधिक बिलिंग के जरिए उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। स्मार्ट मीटरों को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं, लेकिन विद्युत विभाग आंखें मूंदकर बैठा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि आम जनता को न्याय दिलाने के लिए है।

ज्ञापन में शामिल कांग्रेस की प्रमुख 5 मांगें:

जिले की चरमराई बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए।

ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में की जा रही अघोषित बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगे।

उपभोक्ताओं को भेजे गए बढ़े हुए और विसंगतिपूर्ण बिजली बिलों की समीक्षा हो।

स्मार्ट मीटर की तकनीकी खामियों को दूर कर उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निवारण किया जाए।

गांवों और कसबों में लगी पुरानी/जली हुई डीपी (ट्रांसफार्मर) और जर्जर तारों को बदला जाए।

चेतावनी: कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर जनता की इन जायज समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी पूरे जिले में उग्र और व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

जनांदोलन में ये प्रमुख नेता और कार्यकर्ता रहे शामिल

इस बड़े विरोध प्रदर्शन में संगठन महासचिव महेश जाटव, डॉ. शिवेंद्र सिंह कुशवाह, जगत सिंह यादव, नरोत्तम सिंह नरवरिया, अशोक जैन, सुल्तान सिंह नरवरिया, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, देवेंद्र निगम, केदार कौशल, रामसिया राठौर, नईम पठान, माहेश्वरी जाटव, रामा वाल्मीकि, जबर सिंह कुशवाहा, रामस्वरूप गोयल, बदन राठौर, अरविंद यादव, ब्रजेंद्र सिंह कल्लू, शिशुपाल सिंह भदौरिया, चंद्रभान सिंह, नयन सिंह कुशवाह, इरशाद अहमद, अंकित तोमर, स्मिता शर्मा, चंद्रशेखर हिंडोलिया सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पीड़ित उपभोक्ता उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट शिवराज सिंह कुशवाह 

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedधार्मिकमध्यप्रदेशलोकल

राम ने रावण का वध कर सत्य की स्थापना की : पं विमलेश त्रिवेदी

August 4, 2024
Uncategorizedराजनीतिलोकल

गरीब आदिवासियों के आशियाने बगैर नोटिस दिए उजाड़े गए,यह दुखत घटना है – रामशेष बघेल

February 9, 2026
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

आपातकालीन जनसेवा हेतु डायल 112 नवीन वाहनों का हुआ शुभारंभ

August 23, 2025
प्रसाशनलोकल

अटेर: आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जीवाड़े की शिकायत पर 3 महीने बाद भी जांच अधूरी, क्या अपात्रों को मिल रहा है संरक्षण?

March 30, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?