Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » उन्नाव में कपड़ों पर धार्मिक नाम, व्यापारियों ने जताई आपत्ति, धवन रोड मार्केट में लोवर-टी-शर्ट की बिक्री पर विवाद,
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उन्नाव में कपड़ों पर धार्मिक नाम, व्यापारियों ने जताई आपत्ति, धवन रोड मार्केट में लोवर-टी-शर्ट की बिक्री पर विवाद,

Zee Bharat News 24
Last updated: January 6, 2026 8:59 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उन्नाव। शहर के धवन रोड मार्केट में लोवर और टी-शर्ट पर ‘अल्लाह’ और ‘मोहम्मद’ जैसे धार्मिक नाम लिखे होने को लेकर व्यापारियों में आक्रोश देखा गया। जानकारी सामने आते ही व्यापारियों ने इन कपड़ों की बिक्री पर आपत्ति जताई और इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा संवेदनशील विषय बताया। दुकानदारों का कहना है कि दैनिक पहनावे के कपड़ों पर धार्मिक नामों का अंकित होना आपत्तिजनक है। उनका तर्क है कि ऐसे कपड़े सामान्य दिनचर्या में पहने जाते हैं और असावधानीवश उनका अपमान हो सकता है। व्यापारियों ने आशंका व्यक्त की कि यदि ऐसे सामान को बाजार से नहीं हटाया गया तो इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है और अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है। बता दे कि व्यापारियों ने बताया कि यह विवादित माल दिल्ली के शाहीन बाग स्थित जेएमडी (JMD) दुकान से थोक में मंगाया गया था। कुछ दुकानदारों का कहना है कि माल मंगाते समय उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि कपड़ों पर इस तरह के धार्मिक नाम लिखे हुए हैं। जैसे ही यह बात सामने आई, बाजार में चर्चा शुरू हो गई और दुकानदारों ने स्वयं इसका विरोध करना शुरू कर दिया। धवन रोड मार्केट के दुकानदारों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस प्रकार के कपड़े न तो बेचे जाएंगे और न ही भविष्य में मंगाए जाएंगे। कई दुकानों ने तत्काल ऐसे कपड़ों को अपनी दुकानों से हटा लिया। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल व्यापार करना है, किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं। कुछ दुकानदारों ने प्रशासन से भी मांग की है कि थोक विक्रेताओं और निर्माताओं को इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह का माल बाजार में न पहुंचे। उनका कहना है कि कपड़ों पर धार्मिक नाम, प्रतीक या शब्द छापने से पहले संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाना चाहिए। स्थानीय व्यापारियों ने अन्य सभी व्यापारियों से भी अपील की कि वे माल खरीदते समय उसकी बारीकी से जांच करें, जिससे किसी प्रकार की गलतफहमी या विवाद से बचा जा सके। फिलहाल धवन रोड मार्केट में स्थिति सामान्य बनी हुई है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। दुकानदारों ने आपसी समझदारी और शांति बनाए रखने पर जोर देते हुए मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की बात कही है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedलोकल

अनुसूचित जाति वर्ग के लिये संचालित संत रविदास स्वरोजगार योजना में 1 लाख से 50 लाख तक ऋण/वित्तीय सहायता हेतु आवेदन आमंत्रित

June 16, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

पैन इंडिया अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत विलाव में हुआ पर्यावरण विधिक साक्षरता कार्यक्रम

December 31, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

नव युवक सेवा समिति के 29 वे गणेश पूजा पंडाल में प्रथम दर्शन को पधारे नगर के गणमान्य

August 30, 2025
Uncategorizedक्राइमप्रसाशनलोकल

लहार पुलिस द्वारा पाँच लाख रूपये कीमती सोने चाँदी के जेवरात से भरा पर्स लौटाया, महिला के चेहरे पर लौटी मुस्कान

April 13, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?