जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव।
क्षेत्र के ग्राम जमुनिहा बंगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के पास झाड़ियों के बीच एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर के देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लेकिन सूझबूझ और हिम्मत का परिचय देते हुए ग्रामीणों ने एकजुट होकर अजगर को काबू में कर लिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी । ग्राम प्रधान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से अजगर को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सतर्कता की सराहना की और किसी प्रकार की क्षति न होने पर राहत की सांस ली। टीम ने बाद में विशालकाय अजगर को गांव से दूर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया । वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि ऐसे किसी भी वन्य जीव के दिखने पर स्वयं जोखिम न उठाएं और तुरंत विभाग को सूचना दें।




