जी भारत न्यूज24
नार्मल स्कूल मैदान में पंचम मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन परमपूज्य संत श्री राम शरण शास्त्री जी महाराज ने कृष्ण और रुक्मिणी विवाह का बड़ा ही मनोरम चित्रण किया।विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी ने भगवान श्रीकृष्ण के गुणों के बारे में सुना था और उनसे विवाह करने की इच्छा रखती थीं, जबकि उनके भाई रुक्मी ने शिशुपाल से विवाह तय कर दिया था। विवाह से एक दिन पहले, रुक्मिणी ने एक ब्राह्मण के हाथ श्रीकृष्ण को एक गुप्त संदेश भेजा, जिसमें उनसे अनुरोध किया कि वे आकर उन्हें शिशुपाल से बचाएं और उनसे विवाह करें। श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी के अनुरोध को स्वीकार किया और उनके विवाह के दिन, जब रुक्मिणी कुलदेवी के दर्शन के लिए महल से बाहर निकलीं, तब श्रीकृष्ण ने उनका हरण कर लिया। श्रीकृष्ण के इस कृत्य से रुक्मिणी के भाई रुक्मी और शिशुपाल क्रोधित हो गए और उन्होंने श्रीकृष्ण पर आक्रमण किया। श्रीकृष्ण ने युद्ध में शिशुपाल और अन्य राजाओं को पराजित किया। श्रीकृष्ण ने रुक्मी को पराजित किया, लेकिन रुक्मिणी के अनुरोध पर, उनका सिर मुंडवाकर उन्हें जीवनदान दिया, जिससे रुक्मी की हार का अपमान सभी को पता चले। इसके बाद श्रीकृष्ण रुक्मिणी को द्वारका ले गए, जहाँ सभी देवी-देवताओं और यदुवंशियों की उपस्थिति में उनका भव्य विवाह संपन्न हुआ, जो प्रेम और भक्ति की विजय का प्रतीक बना। विवाहोत्सव के अनुरूप कथा परिसर को विशेष रूप से सजाकर कृष्ण रुक्मिणी के प्रतीक के रूप में झांकी दर्शन करते हुए

मुख्य यजमान डॉ संजय मिश्रा, बबली मिश्रा, दिवस यजमान भानु प्रताप सिंह, प्रशांत दीक्षित, प्रियंका दीक्षित, ममता द्विवेदी, संयोजक पवन निगम, रश्मि निगम, आशीष निगम, लता निगम, नीरज निगम, सुबोध अस्थाना, डॉ प्रभात सिन्हा, अखिलेश अवस्थी, वंदना अवस्थी, नीलम त्रिपाठी, मीडिया प्रमुख डॉ मनीष सेंगर, अशोक रस्तोगी, गोलू शुक्ला, अरविंद श्रीवास्तव, राहुल कश्यप, आदि सहित महिला मंडल अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा, वेद प्रकाश साहू, माया साहू ने कथा प्रारम्भ और विश्राम की आरती में भाग लिया। वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र राजीव मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह सनी, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता आदि ने महाराजश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य शिवम मिश्र ने विशिष्ट जनों का परिचय कराया और वृन्दावन में महाराजश्री द्वारा निर्मित कराए जा रहे दिव्य आश्रम में योगदान के लिए उन्नाव वासियों का आवाहन किया। डॉ मनीष सेंगर और अशोक रस्तोगी ने बताया जो सुधिजन कथास्थल नहीं पहुंच पा रहे वे सनातन परिवार यू ट्यूब चैनल पर कथा का लाइव प्रसारण अपने घर अथवा संस्थान में बैठ कर देख सकते है।




