Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » फॉर्च्यूनर 100 की स्पीड में टकराई, 4 की मौत
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

फॉर्च्यूनर 100 की स्पीड में टकराई, 4 की मौत

Zee Bharat News 24
Last updated: December 17, 2025 6:52 am
Zee Bharat News 24
5 Min Read

जी भारत न्यूज24 

एक का चेहरा आधा गायब, उन्नाव में टायर फटा, बेकाबू होकर डिवाइडर से भिड़ी

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह 5 बजे भीषण सड़क हादसे में फॉरच्यूनर सवार 4 लोगों की की मौत हो गई। एक्सप्रेस-वे के किमी संख्या-241 के पास अचानक फॉरच्यूनर का टायर फटा और 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉरच्यूनर अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसकी छत उड़ गई। कार का बोनट पिचक कर ड्राइविंग सीट तक पहुंच गया। मृतकों में एक के चेहरे के दो टुकड़े हो गए। ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे युवक की गर्दन टूट गई। टक्कर के बाद धमाके जैसी आवाज हुई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 4 मृतकों की पहचान अशोक अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, आकाश गुप्ता और अवनीश कुशल के रूप में हुई है। बता दे कि सभी गाजियाबाद के रहने वाले थे। सुभासपा के एक कार्यक्रम में शिरकत करने लखनऊ जा रहे थे। दरअसल, अशोक सुभासपा के व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हादसा बांगरमऊ में हुआ। फॉरच्यूनर (UP14 GB 2220) से चार लोग गाजियाबाद से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। फॉरच्यूनर अशोक कुमार अग्रवाल पुत्र संतोष अग्रवाल, निवासी राजनगर एक्सटेंशन (गाजियाबाद) के नाम से पंजीकृत है। अभिनव अग्रवाल कार चला रहा था। दुर्घटना के समय फॉरच्यूनर की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से अधिक बताई जा रही है। लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फटा। कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के सभी एयरबैग खुल गए। फिर भी कोई नहीं बचा। कार की हालत इतनी खराब थी कि पहचानना भी मुश्किल था। मलबे को क्रेन से हटाया। हादसे में अशोक कुमार अग्रवाल (55), आकाश गुप्ता (32), अभिनव अग्रवाल (20) और अवनीश कुशल (26) की मौत हो गई। सभी गाजियाबाद के रहने वाले थे। वहीं अशोक और अभिनव चाचा-भतीजे थे। पुलिस ने घटनास्थल से एक गत्ते भी मिला है। इसमें कई मोमेंटो रखे हुए थे। अंदाजा लगाया जा रहर है कि कार सवार किसी राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ओपी राजभर ने मृतकों के परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। अशोक अग्रवाल ओपी राजभर के रिश्तेदार अशोक अग्रवाल काला नमक के बड़े व्यापारी भी थे। उनके सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से पारिवारिक रिश्ते थे। हादसे की जानकारी होने के बाद ओपी राजभर उन्नाव पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। मृतकों के परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। ओपी राजभर ने अशोक अग्रवाल के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव मोदीनगर ले जाएंगे। अशोक अग्रवाल अक्सर निजी कार्यों के सिलसिले में लखनऊ आते-जाते रहते थे, कभी चार तो कभी छह दिन में उनका आना-जाना होता था और इस यात्रा का भी राजनीति से कोई संबंध नहीं था। कहा कि इस दुख की घड़ी में मृतक के परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने आगे बताया कि सुबह सीओ का फोन आया, जिसमें हादसे की जानकारी दी गई और बताया गया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। गाड़ी पर झंडा लगा होने के कारण पार्टी कार्यालय में भी सूचना पहुंची, जिसके बाद मोदीनगर से संपर्क कर गाड़ी के नंबर का मिलान किया गया और पुष्टि हुई कि हादसे में पार्टी से जुड़े लोग ही शामिल थे। बताया जा रहा है कि डिवाइडर से टक्कर के अलावा एक कार से टकराने वाला एंगल भी सामने आ रहा है। मौके पर टायरों के निशान से इसका संदेह जताया जा रहा है। चूंकि, सुबह के वक्त घना कोहरा था, इसलिए यह हादसा हुआ। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या किसी कार ने फॉरच्यूनर को पीछे से टक्कर मारी, वाहन कौन सा था, किस दिशा में गया, यह पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकलव्यापार

दाऊजी स्वीट्स के गोदाम का खाद्य लायसेंस न होने के कारण प्रतिष्ठान को किया सील

October 27, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

डॉ० संदीप ने बड़े भाई के रूप में खुशी को उपहार देकर दी दाम्पत्य जीवन में प्रवेश की शुभकामनायें

June 3, 2025
Uncategorizedमध्यप्रदेशलोकल

कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 39 आउटसोर्स कर्मचारी किए ब्लैक लिस्ट

October 12, 2024
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

उपजेल गोहद में स्थापित लीगल एड क्लीनिक का हुआ निरीक्षण कार्यक्रम एह विधिक जागरूकता शिविर

July 19, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?