Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Zee Bharat News 24
Last updated: December 17, 2025 6:46 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

बांगरमऊ,उन्नाव।

कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव हरदोई मार्ग पर स्थित रसोई गैस एजेंसी से निकले कर्मचारी की बाइक में तेज़ गति से आ रही अन्य बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कर्मचारी सहित टक्कर मारने वाली बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस तीनों घायलों को यहां के सरकारी अस्पताल लाई। जहां चिकित्सकों ने घायल एजेंसी कर्मचारी को नाजुक हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ और अन्य दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में देर रात इलाज के दौरान एजेंसी कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम सकरौली अंतर्गत मजरा धन्ना पुरवा निवासी कमलेश कुमार का बेटा सौरभ कुमार 26 वर्ष कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव मार्ग पर स्थित अमित-सुमित रसोई गैस एजेंसी में चालक के पद पर कार्यरत था। वह बीते सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे छुट्टी होने के बाद बाइक के जरिए अपने घर के लिए निकला था। वह ज्यों ही एजेंसी से उन्नाव हरदोई रोड पर पहुंचा, तभी अचानक उन्नाव की ओर से तेज गति से आ रही अन्य बाइक ने कर्मचारी की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बताते हैं कि टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार दोनों युवक मोबाइल पर बातें करते हुए आ रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। एजेंसी कर्मियों की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस तीनों घायलों को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां चिकित्सकों ने एजेंसी कर्मचारी की हालत नाज़ुक देखकर बेहोशी की हालत में उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जबकि दूसरी बाइक के घायल सवार फैसल 30 वर्ष पुत्र नसीम निवासी ग्राम अतरधनी थाना बांगरमऊ कोतवाली और कबीर 32 वर्ष पुत्र जुम्मन निवासी ग्राम उनवां थाना सफीपुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर लखनऊ में देर रात इलाज के दौरान एजेंसी कर्मचारी सौरभ कुमार की मौत हो गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि एजेंसी कर्मचारी की ट्रामा सेंटर लखनऊ में मौत हुई है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलते ही घटना की रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। मौत की खबर मिलते ही मां माधुरी देवी दहाड़े मारकर रोने-बिलखने लगी। मृतक सौरभ कुमार तीन भाइयों सुमित और सुभम से छोटा था। जबकि इकलौती बहन अर्चना विवाहित है। पूरे परिवार का भरण-पोषण करने वाले सदस्य की अचानक मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जिला दण्डाधिकारी भिण्ड ने वाहनों की पार्किंग के लिए प्रतिबंध आदेश जारी किया

August 28, 2024
Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी : विधायक नरेंद्र सिंह

June 24, 2024
उत्तरप्रदेशधार्मिक

बांगरमऊ: जयकारों से गूंजा संतोषी माता मंदिर, वार्षिकोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

April 10, 2026
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मेहगांव, गोहद एवं लहार के समस्त बीएलओ की बैठक ली

April 26, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?